शेयर बाजार में आज भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स वोलेटाइल हैं, हालांकि इनमें हल्की बढ़त है. सेंसेक्स में करीब 90 अंकों की तेजी दिख रही है तो निफ्टी 21800 के करीब बना हुआ है. कारोबार में मिक्स्ड ट्रेंड दिख रहा है. आज निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, मेटल इंडेक्स लाल निशान में है. जबकि आईटी, आटो, एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में दिख रहे हैं. फिलहाल सेंसेक्स में 93 अंकों की तेजी है और यह 71824 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 22 अंक बढ़कर 21794 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. हैवीवेट शेयरों में मिक्स्ड ट्रेंड दिख रहा है.