अगर आप निवेश के लिए बाजार की किसी टॉप कंपनी के स्टॉक की तलाश में हैं और अबतक आरआईएल (RIL) आपके पोर्टफोलियो में नहीं है तो इस पर विचार कर सकते हैं. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने आरआईएल के शेयर पर भरोसा जताया है और अनुमान है कि यह अपने मौजूदा स्टॉक प्राइस से निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने के लिए बेहतर पोजिशन में है. ब्रोकरेज का कहना है कि न्यू एनर्जी को लेकर सरकार का जो भविष्य में प्लान है, उसका फायदा मुकेश अंबानी की आरआईएल को होगा. ब्रोकरेज का मानना है कि जल्द शेयर 3200 का लेवल पार कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच सकता है. अभी यह 2900 रुपये (RIL Stock Price) के नीचे है.मिनिस्ट्री आफ न्यू एंड रीन्यूबल एनर्जी (MNRI) ने हाल ही में वित्त वर्ष 2026 तक भारत में दो हाइड्रोजन हब स्थापित करने और दूसरी किस्त के माध्यम से इलेक्ट्रोलाइजर मैन्युफैक्चरिंग के लिए 4440 करोड़ रुपये तक प्रोत्साहन प्रदान करने की अपनी योजना की घोषणा की है. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि दोनों घोषणाएं भारत में एक मजबूत ग्रीन हाइड्रोजन इको-सिस्टम विकसित करने के सरकार की सोच की दिशा में महत्वपूर्ण मील के पत्थर हैं. ये पहल आरआईएल की गीगा-स्केल इलेक्ट्रोलाइजर विनिर्माण सुविधा स्थापित करने की योजना के साथ भी अलाइनत हैं.ब्रोकरेज हाउस के अनुसार इसके अलावा, 4QFY24 में O2C अर्निंग मजबूत बनी रहनी चाहिए, SG GRM में 7.4 डॉलर/bbl (3QFY24: USD 5.5/bbl) की तेज रिकवरी है.