टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ बारिश से बाधित मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 19 ओवर में ये टीम 119 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जहां 13 रन की पारी खेली जबकि ऋषभ पंत ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 42 अहम रन टीम के लिए बनाए। भारत को 119 रन तक पहुंचाने में पंत की इस पारी का बड़ा योगदान रहा