दिल का धड़कना हमारे जिंदा रहने का सबूत है। हमारा दिल एक दिन में लगभग 100,000 बार धड़कता है और एक मिनट में लगभग 60 से 100 बार धड़कता है। दिल की ये रफ्तार नॉर्मल है। लेकिन कई बार दिल अपनी रफ्तार से कुछ ज्यादा ही तेज दौड़ने लगता है। दिल के धड़कने की रफ्तार अगर स्थिर नहीं रहे तो ये असामान्य घटना है जो चिंता का विषय है।