Listen

Description

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अस्थायी सदस्य नीलेश शाह ने सोमवार को कहा कि सोने के आयात की आदत नहीं होती तो भारत 5,000 अरब डॉलर के जीडीपी के लक्ष्य को ‘बहुत पहले’ ही हासिल कर लिया होता। म्यूचुअल फंड उद्योग के दिग्गज शाह ने कहा कि पिछले 21 वर्षों में भारतीय लोगों ने अकेले सोने के आयात पर लगभग 500 अरब डॉलर खर्च कर दिए हैं।