यह एक भावुक क्षण था जब रोहित शर्मा अपने माता-पिता से मिलने के लिए वानखेड़े स्टेडियम के प्रेसिडेंट बॉक्स में गए, उनकी मां ने इस खास पल में मौजूद रहने के लिए डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट छोड़ दिया था। सेल्फी के शौकीनों की भीड़ से घिरे होने के कारण रोहित शर्मा को उनसे (फैंस से) थोड़ी गोपनीयता की मांग करनी पड़ी