विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और विदेशी पूंजी की आवक होने से बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की मजबूती के साथ 82.74 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से भी समर्थन मिला। लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता ने इसकी तेजी को सीमित कर दिया। अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.82 के भाव पर खुला और थोड़ी ही देर में मजबूत होकर 82.74 पर पहुंच गया। इस तरह पिछले बंद की तुलना में रुपये में नौ पैसे की मजबूती रही।