Listen

Description

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। बीजेपी ने उनकी जगह 2021 में पार्टी में शामिल हुए जितिन प्रसाद को मौका दिया है। जैसा ही बीजेपी की 5वीं लिस्ट आई तो वरुण गांधी का नाम ना होना सबसे बड़ी खबर हो गई। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने वरुण गांधी को खुला ऑफर भी दिया है। हालांकि, वरुण की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब वरुण गांधी को लेकर कई तरह के कयास लग रहे हैं और खबरें हैं कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा खबरें ऐसी भी हैं कि वरुण पीलीभीत से चुनाव नहीं लड़ेंगे।