देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एसबीआई ने कर्जदारों, खासकर खुदरा ग्राहकों से समय पर ईएमआई का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। बैंक ने बताया कि वह मासिक किस्त के भुगतान में चूक वाले संभावित कर्जदारों को चॉकलेट भेज रहा है।