Listen

Description

जब भी टीम को विकेट की जरूरत होती है तो जसप्रीत बुमराह आगे आते हैं और उम्मीदों पर खरे उतरते हैं, लेकिन जब कप्तानी की बात आती है तो उनके नाम पर चर्चा नहीं होती। जसप्रीत बुमराह क्या टीम इंडिया की कमान संभालने चाहते हैं या नहीं, इस बाबत उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस के कार्यक्रम एक्सप्रेस अड्डा में इंडियन एक्सप्रेस समूह के कार्यकारी निदेशक अनंत गोयनका और नेशनल स्पोर्ट्स एडिटर संदीप द्विवेदी के सामने अपनी राय रखी।