देश के विभिन्न राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम सुहाना बना हुआ है। कई राज्यों में झमाझम बारिश अपने साथ आफत लेकर आई है। हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार बारिश से कई जगह घर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी सुबह से कई जगहों पर बारिश हो रही है।