Listen

Description

देश के टियर 2 और टियर 3 शहरों में रहने वाले लोग अब अपनी आमदनी का जितना हिस्सा भोजन पर खर्च करते हैं, उससे ज्यादा कपड़ों, मनोरंजन और अन्य चीजों पर खर्च कर रहे हैं. यह जानकारी नेशल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSSO) की एक ताजा रिपोर्ट में सामने आई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय परिवारों का घरेलू खर्च पिछले 10 वर्षों में दोगुने से अधिक हो गया है. यह जानकारी अगस्त 2022 से जुलाई 2023 के बीच किए गए सर्वेक्षण के आंकड़ों में कही गई है. हालांकि सरकार ने 2017-18 के सर्वेक्षण के नतीजों को आंकड़ों में गड़बड़ी की बात कहकर जारी नहीं किया था.सर्वेक्षण के नतीजों की चर्चा करते हुए नीति आोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा कि कंज्यूमर एक्सपेंडीचर सर्वे देश में गरीबी की स्थिति का आकलन करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं.