Listen

Description

भारत के लिए पेरिस ओलंपिक का दूसरा दिन खास साबित हुआ। भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह भारत का पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल था। दिन की शुरुआत शूटिंग से आए गुड न्यूज़ के साथ ही हुई जब 10 मीटर एयर राइफल महिला इवेंट्स में रमिता जिंदल ने फाइनल में जगह पक्की की।इसके बाद मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में उतरी और उन्होंने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।