हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले लोगों को बड़ा तोहफा मिला है। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के रेगुलेटरी नॉर्म्स में बड़े बदलाव किए हैं। अब बीमा कंपनी को यूजर के अनुरोध के एक घंटे के भीतर कैशलेस इलाज की अनुमति देने पर फैसला लेना होगा और किसी भी स्थिति में जिसने पॉलिसी ले रखी है उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने के लिए इंतजार नहीं करना होगा