Listen

Description

ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों का बुरा दिन थम नहीं रहा है. कंपनी के शेयर में आज लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिल रही है. कंपनी का शेयर 10 फीसदी टूटकर 438.50 रुपये पर आ गया है. बीते 3 कारोबारी दिन में पेटीएम के शेयर में 42 फीसदी कमजोरी आई है. बुधवार के बंद भाव के बाद से कंपनी के मार्केट में करीब 20490 करोड़ की गिरावट आई है.आज 5 फरवरी को Paytm के स्टॉक में 10 फीसदी का लोअर सर्किट है और यह 438.50 रुपये पर आ गया. इसके पहले शुक्रवार को यह 20 फीसदी टूटकर 487 रुपये पर आ गया है. इसके पहले गुरूवार को भी शेयर 20 फीसदी टूटकर 609 रुपये पर बंद हुआ था. बुधवार को शेयर 761 रुपये पर बंद हुआ था.