दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर खबर सामने आई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने BAFTA में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी, तभी से लेकर उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दीपिका का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है और जल्द ही वह मां बनेंगीं।द वीक की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हाल ही में दीपिका और रणवीर के करीबी ने उन्हें इस बात की जानकारी दी है। सूत्र ने कहा कि दीपिका और रणवीर ने उन्हें गुडन्यूज दी है कि वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे। सूत्र ने बताया कि दीपिका का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है।हालांकि दीपिका को लगातार एक्टिव देखा जा रहा है