रिलायंस समूह की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने ईशा अंबानी और दो अन्य लोगों को कंपनी का निदेशक बनाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी जियो फाइनेंशियल ने शेयर बाजारों को इसकी सूचना दी।