Listen

Description

आज निजी सेक्‍टर के सबसे बड़े लेंडर एचडीएफसी बैंक में गिरावट का सिलसिला थम गया है. आज यह बैंकिंग स्‍टॉक इंट्राडे में करीब 2 फीसदी मजबूत होकर 1463 रुपये तक पहुंच गया, जबकि 25 जनवरी को यह 1435 रुपये पर बंद हुआ था. असल में भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक में 9.99 फीसदी तक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम को अपनी मंजूरी दे दी है. आरबीआई द्वारा एलआईसी को एक साल की अवधि के भीतर, यानी 24 जनवरी, 2025 तक एचडीएफसी बैंक में प्रमुख शेयरधारिता हासिल करने की सलाह दी गई है. इसके बाद आज शेयर में खरीदारी आई है. 2 बड़े ब्रोकरेज हाउस शेयर को लेकर पॉजिटिव दिख रहे हैं.