इलेक्टोरल बॉन्ड, SBI, सुप्रीम कोर्ड ऑफ इंडिया और इलेक्शन कमीशन! आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश में खबरें फिलहाल इन चार शब्दों के इर्द-गिर्द चल रही हैं। सबसे पहले देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने राजनीतिक पार्टियों के मिले इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद देश की शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर हुई जिस पर सुनवाई के दौरान एसबीआई को जमकर लताड़ पड़ी। कोर्ट ने दो दिन के अंदर चुनावी बॉन्ड को लेकर हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया। और आज यानी 13 मार्च 2024 को एसबीआई ने हलफनामा दाखिल कर दिया है।अब सवाल यह है कि आखिर ये इलेक्टोरल बॉन्ड होते क्या हैं? हम आपको आज देंगे इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े हर उस छोटे-बड़े सवाल का जवाब जो आपके मन में है। साथ ही बताएंगे कि एक बॉन्ड की कीमत क्या होती है।