podcast
details
.com
Print
Share
Look for any podcast host, guest or anyone
Search
Showing episodes and shows of
Livehindustan - HT Smartcast
Shows
Itihaas Aur Vikas
जानिए कहा फहराया जाता है देश का सबसे ऊंचा झंडा, इसे कैसे बनाया गया
जब भारत का खिलाड़ीi, कोई मेडल जीतता है तो राष्ट्रगान बजता है, और राष्ट्रगान के साथ हवा में दिखता है , केसरिया, हरा और सफ़ेद रंग का अपना तिरंगा| जिसे देखकर शायद ही ऐसा कोई हो जिसके गूज़बम्प नहीं आते हों| लेकिन क्या आप जानते हैं, देश का पहला राष्ट्रीय झंडा किसने बनाया? यही नहीं, 1947 को इस फहराए जाने से पहले भी इसको कई बार बदला गया है| तिरंगा कब और कहां सबसे पहले फहराया गया ?
2023-05-31
06 min
Itihaas Aur Vikas
History of Coca Cola I कोक की कहानी!
गर्मी, ऊपर से चिलचिलाती धूप में अगर कोई राहत देता है, तो वो है ठंडा कोका कोला दुनिया के लगभग हर देश में इसे पिया जाता है.... खासकर भारत जैसे गर्म देशों में, कोका कोला गर्मी से राहत दिलाने का काम करता है.... "
2023-05-30
05 min
Lets Talk Khulkar
बेहतर सेक्स के लिए दवाई खरीदने से पहले ये जान लें | Sex Medicine (Pills)
इन दोनों तरह की दवाओं को कितना, कब और कैसे लेना है इसकी सही जानकारी होना बहुत जरूरी है… हर दिन एक गोली या 2 गोली हर किसी के लिए नहीं है क्योंकि हर शख्स एक जैसा नहीं होता, प्रॉब्लम्स एक जैसी नहीं होती इसी तरह दवाएं और डोज भी अलग हो सकते हैं। और मार्केट में ऐसी भी बहुत सी दवाएं और स्पलिमेंट्स हैं जिके परफोर्मेंस से जुडे रिसर्च और उनके फायदों के पुख्ता सबूत मौजूद नहीं है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-05-30
08 min
Savdhan Hindustan
Madhya Pradesh Crime News: Police Constable ने प्यार में धोखा मिलने पर Girlfriend को मारा
प्यार में मिले धोखा इसलिए ठोका, कानून व्यवस्था संभालते संभालते एक पुलिस कांस्टेबल कातिल बन गया, शादी से इनकार करने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को मौत की नींद सुला दिया और उसके बाद एक ऐसा फेसबुक पोस्ट लिखा जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। सावधान हिंदुस्तान में आज बात होगी हिंदू मुस्लिम की लव स्टोरी और उसके खौफनाक अंत की |
2023-05-29
07 min
Itihaas Aur Vikas
पानी के अंदर भी चलेगी ट्रेन, मुंबई से दुबई तब बिछेगा ट्रैक | Underwater Train
आधुनिक तकनीकी युग में यातायात के कई विकल्प मौजूद हैं। इनमें सड़क पर नए जमाने की कारें, हवा में उड़ते जहाज, पानी पर चलते जहाज और पटरी पर दौड़ती ट्रेनें शामिल हैं। लेकिन आपने क्या पानी के अंदर चलने वाली ट्रेनों के बारे में सुना है? बात चौंकाने वाली जरूर है कि अब ट्रेनें पानी के अंदर चलेंगी। इसे लेकर कई तरह के सवाल हैं। जैसे जब ट्रेन पानी में से गुजरेगी तो क्या उसके अंदर पानी नहीं आएगा? पानी के प्रेशर के बीच ट्रेन का बैलेंस कैसे बनेगा? आखिर यह ट्रेन भारत से किस देश को जोड़ेगी? आइए जानते हैं |
2023-05-25
06 min
Meri Mummy Ki Love Story
मैं-मैं और तू-तू
नानी काले बैग के माल के बदले विम्मो से पांच लाख रुपए ले कर आई हैं। वो प्लान कर रही हैं कि रोमा और शीना दुबई चली जाएं। वहां वो दोनों सेफ रहेंगी। पर रोमा कंवलजीत को छोड़ कर बाहर जाने से मना कर देती हैं।
2023-05-24
10 min
Savdhan Hindustan
Lawrence Bishnoi के Top 10 Target, NIA जांच में खुलासा | Salman Khan | Sidhu Moose Wala
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के टॉप-10 टारगेट: लॉरेंस के कबूलनामों की कहानी को जानें इस रोचक क्राइम कथा में। सुनें जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई द्वारा खुलासे किए गए हिट लिस्ट को और जानें उनके टारगेट के बारे में।
2023-05-24
10 min
Meri Mummy Ki Love Story
कुश्ती वाले दिन
शीना और रोमा नानी के पास लौट तो आए हैं, पर नानी को वो काला बैग डरा रहा है। उन्हें लग रहा है कि इस बैग की वजह से कहीं रोमा पर कोई मुसीबत ना आ जाए। वो चल पड़ती है विम्मो से एक डील करने।
2023-05-23
11 min
Savdhan Hindustan
Delhi Shahdara Case: IPL 2023 में सट्टेबाजी और कर्ज ने Delhi Metro कर्मचारी को बनाया कातिल
दिल्ली शाहदरा मामला: IPL 2023 में सट्टेबाजी और कर्ज ने दिल्ली मेट्रो कर्मचारी को बनाया कातिल। उस संघर्षपूर्ण रात की कथा जब एक साधारण अधिकारी ने अपने नजदीकी लोगों के साथ उठाए जीवन की असंवेदनशीलता को साझा किया। सुनें इस सनसनीखेज एपिसोड को
2023-05-23
09 min
Lets Talk Khulkar
वीर्य (सीमन) का टेस्ट कैसे करें | Semen Analysis | Watery Semen
लोगों को लगता है कि सीमन को देखकर स्पर्म क्वालिटी के बारे में वो पता लगा सकते हैं…जैसे वीर्य का पतला हो जाए तो उन्हें लगता है कि ये इशारा है स्पर्म काउंट का यानि स्पर्म की संख्या घट जाने का या इजेक्यूलेशन के समय कम सीमन निकलने पर भी ऐसा ही माना जाता है। तो क्या वीर्य का पतला होना किसी खराब स्पर्म की ओर इशारा है? To stay connected, follow HT Smartcast on Instagram: https://www.instagram.com/htsmartcast/ Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-05-23
08 min
Savdhan Hindustan
Karnataka New CM Siddaramaiah | सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के सीएम
कर्नाटक के सीएम को लेकर पांच दिन से जारी कयासों का दौर अब खत्म हो गया है। दिग्गज नेता सिद्धारमैया ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे। वे कल सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब सिद्धारमैया अपने प्रतिद्वंद्वियों से 20 साबित हुए हैं। 2013 में भी कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और सिद्धारमैया के बीच जबरदस्त खींचतान हुई थी, लेकिन आखिरकार जीत का सेहरा सिद्धारमैया से सिर ही बंधा था।
2023-05-19
09 min
Savdhan Hindustan
Shaista Parveen Zainab Fatima Fight: Atique Ahmed की Family में किस बात पर हुई लड़ाई
आपने शायद महिलाओं में महाभारत के कुछ किस्से सुने होंगे, लेकिन अब हम आपको एक डॉन और माफिया के घर में हुए कलैश की कहानी सुनाएंगे। आम आदमी के घर में छोटी-मोटी बातों पर औरतों में तकरार और मनमुटाव होता रहता है, शायद आपके और हमारी रिश्तेदारी में भी ऐसे केस सामने आए होंगे लेकिन क्या माफिया के घर में भी ऐसा हो सकता है? सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन सच यही है। एक माफिया के घर में देवरानी और जेठानी की लड़ाई हुई थी, जिसकी चर्चा अब हर तरफ है। डॉन ऑफ चकिया, अतीक अहमद, जी हाँ यह क्राइम कथा उसी के घर से है। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अतीक, असद और अशरफ के अतीत में जाने के बाद अब उनकी बेगम शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा के चर्चे हो रहे हैं।
2023-05-18
09 min
Savdhan Hindustan
Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: Atique Ahmed वाली Jail अब Gangster बिश्नोई का नया ठिकाना
सलमान खान को धमकी दी गई है और सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में एक नाम आता है जो है लॉरेंस बिश्नोई। वह एक गैंगस्टर है जो अब राजनेता अतीक अहमद की जगह ले रहा है। यह क्राइम स्टोरी है जिसमें कनाडा के सबसे खतरनाक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई का खास डॉन होने की बात होगी। लॉरेंस बिश्नोई अब गुजरात की साबरमती जेल में है, जहां अतीक अहमद भी कभी रहा करता था और अपना क्राइम सिंडिकेट चलाता था।
2023-05-18
12 min
Itihaas Aur Vikas
क्यों खास है गोल्डन गेट ब्रिज | Golden Gate Bridge
क्या आप जानते हैं कि अमेरिका के गोल्डन गेट ब्रिज इतना पॉपुलर है कि इंस्टाग्राम पर इसे 20 लाख से ज्यादा फोटो में टैग किया गया है? यह दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय सुसाइड स्पॉट है, जिसे चाइना की एक पुल के बाद दूसरा स्थान मिलता है, और अबतक इस पुल से 3.9 करोड़ वाहन गुजर चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका रंग क्या है? अधिकांश लोग इसे "गोल्डन" बताते हैं, लेकिन यह एक गहरे और खूबसूरत संतरा रंग है।
2023-05-18
06 min
Itihaas Aur Vikas
क्या है लीनिंग टावर ऑफ पीसा का इतिहास | Leaning Tower of Pisa
क्या आपको पता है दुनिया के सात अजूबों में शामिल पीसा की झुकी मीनार, जिसे लीनिंग टावर ऑफ पीसा भी कहा जाता है, का निर्माण दो देशों की दुश्मनी की वजह से हुआ था..... क्या आपको पता है पीसा की यह मीनार पिछले 500 सालों से झुकी हुई है
2023-05-18
06 min
Lets Talk Khulkar
ढीली वजाइना से परेशान? Vaginal Tightening | Loose Vagina
कई सारी महिलाएं वजाइना का लूज यानि ढीला हो जाने की शिकायत करती हैं। इसे Vaginal Laxity कहा जाता है। सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी इस बात से परेशान रहते हैं। Vaginal Laxity के कई कारण हैं कुछ ऐसे जो सही है और कुछ ऐसे जो लोगों का भ्रम है। इसी वजह से सही कारणों का पता लगाया जाना जरूरी है ताकि इस समस्या को दूर करने के लिए आपको मदद मिल सकें। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-05-16
10 min
Meri Mummy Ki Love Story
बुद्धू की कद्दू
शीना के बर्थडे पर नानी उसे नया मोबाइल गिफ्ट में देती है। वो धीरे-धीरे नानी के घर में एडजस्ट कर रही है, पढ़ाई पर ध्यान दे रही है कि एक दिन सुबह-सुबह रोमा उससे मिलने स्कूल आती है और उसे ले जाती है एक होटल में। मम्मी उससे ऐसा काम करने को कहती हैं, जिसे शीना बिलकुल नहीं करना चाहती। क्या है वो काम?
2023-05-15
11 min
Savdhan Hindustan
Tillu Tajpuriya Murder Case: टिल्लू ताजपुरिया और गोगी की Crime Katha
दो दोस्त, दो गैंग और दो साल में दोनों का खात्मा... वो कभी दोस्त थे लेकिन उनकी दुश्मनी के किस्से भी उतने ही खतरनाक है... दिल्ली में 19 महीने पहले एक शख्स को अदालत में गोलियों से भून डाला गया... ठीक 19 महीने और 7 दिन बाद देश की सबसे बड़ी और सुरक्षित जेल में एक गैंगस्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई... सुनने में आपको ये फिल्मी सीन या फिल्म की कोई कहानी जैसा लग रहा होगा लेकिन ये गैंगवार का सबसे बड़ा और खौफनाक सच है... क्राइम कथा में आज बात होगी 10 साल पुरानी दोस्ती के The End की... गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की कहानी तो लाइव हिंदुस्तान आपको सुना चुना है लेकिन अब हम आपको दिखाते हैं दोस्त से दुश्मन बने टिल्लू और गोगी की क्राइम कथा...
2023-05-11
11 min
Itihaas Aur Vikas
कब और कैसे पड़ा स्टेच्यू आफ लिबर्टी का नाम | Statue of Liberty
क्या आप जाने हैं कि अमेरिका के सबसे खूबसूरत मॉन्युमेंट में से एक स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को खुद अमेरिका ने नहीं बल्कि फ्रांस ने बनाया था? फिर ये अमेरिका कैसे पहुंचा?
2023-05-10
07 min
Itihaas Aur Vikas
विवादों से घिरा क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज | French Fries
फ्रेंच फ्राइज... डीप फ्राई आलू के पतले और लंबे क्रिस्पी टुकड़े.... जिसे देखकर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है.... पर क्या आपको पता है कि ये आखिर किस देश में सबसे पहले बने थे?
2023-05-10
07 min
Lets Talk Khulkar
धात रोग का इलाज ढूंढ रहे हैं? Dhat Rog Treatment
क्या आपको धात रोग है, पेशाब में वीर्य दिखता है, कमजोरी हो रही है? इन सभी धात रोग के लक्षण हैं। आज के एपिसोड में आज बात करेंगे इस समस्या के बारे में। आपको बताएंगे कि जब आपके साथ ऐसा हो तो क्या करना है सही वो भी डॉक्टर की सलाह के साथ… Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-05-10
07 min
Savdhan Hindustan
Anil Dujana Encounter: Indira Gandhi को धमकी देने वाला Gangster मिट्टी में मिला
गैंगस्टर अनिल दुजाना, उत्तर प्रदेश के टॉप 65 माफियाओं की लिस्ट में शामिल था जिसे यूपी सरकार ने हाल ही में जारी किया था... ग्रेटर नोएडा के बादलपुर का दुजाना गांव कभी कुख्यात सुंदर नागर उर्फ सुंदर डाकू के नाम से जाना जाता था... अनिल दुजाना उर्फ सुंदर डाकू पर रासुका और गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका था... अपराध उसके सिर पर ऐसे सवार था कि उसने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक को जान से मारने की धमकी दे दी थी... अनिल दुजाना पर बुलंदशहर पुलिस ने 25 हजार और नोएडा पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा हुआ था... देश की सबसे बड़ी जेल से वो 10 दिन पहले ही जमानत पर बाहर निकला था और फिर मेरठ में यूपी एसटीएफ ने उसे ढेर कर दिया...
2023-05-05
10 min
Itihaas Aur Vikas
कॉमनवेल्थ गेम्स क्या है? | The history of Commonwealth Games
52 देशो के खेलो के महाकुम्भ कामनवेल्थ खेलो की शुरुआत कैसे हुई? जानिए इस खास आयोजन का इतिहास, भारत का इनमे प्रदर्शन, महान कीर्तिमान और 2022 के लन्दन में आयोजित खेलो में क्या ख़ास देखने को मिलेगा.
2023-05-05
05 min
Savdhan Hindustan
Haryana Honey Trap Case: Gurugram में Transporter को Sextortion में फंसाने वाले Husband Wife Arrest
खूबसूरत चेहरा और खतरनाक इरादे... वो पहले प्यारी बातें करती है और फिर संबंध बनाकर शिकार करती है... वो अमीर लड़कों को फंसाती है, उसके बाद वीडियो और फोटो भेजकर उनसे पैसे ऐंठती है... हुस्न की जादूगरनी के बारे में आप जितना सोच रहे हैं वो उससे कई गुना ज्यादा खतरनाक है... क्राइम कथा में आज बात होगी सेक्सटॉर्शन की... दिल्ली के सटे गुरुग्राम में उसने गदर काट हुआ था... शातिर हसीना ने इस बार एक ट्रांसपोर्टर को अपने जाल में फंसाया लेकिन बाद मैं वो खुद भी फंस गई... ये कहानी है हरियाणा में हुए हनीट्रैप की जिसकी क्वीन थी पिंकी तोमर...
2023-05-04
08 min
Itihaas Aur Vikas
स्मार्ट खेती क्या है, क्यों और कैसे आयी?
भोजन के लिए जानवरों पर निर्भर आदिमानव से लेकर रोबोटिक्स और जलवायु को जरुरत के अनुसार ढाल कर की जाने वाली आज की खेती तक के सफर में हमने बहुत कुछ सीखा और बेहतर किया है। लेकिन भविष्य में बढ़ती जनसँख्या के लिए किस प्रकार से ज्यादा और बेहतर खेती कम जगह में हो पायेगी? जानिए स्मार्ट खेती के बारे में.
2023-05-04
06 min
Meri Mummy Ki Love Story
मम्मी-शम्मी दी नानी
विम्मो नानी के घर से निकल कर शीना अपनी नानी के घर आ गई है। रोमा चली गई है कंवलजीत के साथ अपना घर बनाने। क्या होता है जब शीना को पता चलता है कि वो उसकी नानी थी, जिसने विम्मो नानी से मम्मी की चुगली की थी।
2023-05-04
10 min
Lets Talk Khulkar
सेक्स में परेशानी | Honeymoon Cystitis | Urinary Tract Infection (UTI)
शादी के हनीमून पीरियड में जब पार्टनर से नजदीकियां बढ़ रही होती है तो बड़ी अच्छी फीलिंग आती है न। इस दौरान आप अपनी सेक्शुअल लाइफ इंजॉय कर रहे होते हैं लेकिन इन इंजॉयमेंट में खलल तब आता है जब पार्टनर बैडरूम से ज्यादा वॉशरूम में देर तक बैठी रहें… कारण? UTI यूरीनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन! Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-05-02
09 min
Savdhan Hindustan
Delhi Double Murder Case: Gokalpuri में बहू ने की सास-ससुर की हत्या
पैसे और सेक्स की भूख के चलते वो कातिल बन गई... देश का दिल कहे जाने वाले दिल्ली में किलर बहू ने हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली... वो ये भूल चुकी थी कि उसका एक बच्चा भी है और अगर वो पकड़ी गई तो उसका क्या होगा... लेकिन इसके बावजूद उसने प्रेमी के साथ मिलकर डबल मर्डर की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया... ऐसा क्या हुआ कि घरवालों को बहू ने मौत की घाट उतार दिया, हकीकत जानने के लिए आपको कोरोना काल में जाना पड़ेगा.... तो चलिए शुरुआत करते हैं इस क्राइम कथा की....
2023-05-02
10 min
Savdhan Hindustan
Gujarat Love Story: Shaista और Brijesh के प्यार को किसकी लगी नजर
वो दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे लेकिन मजहब के कारण उनकी लव स्टोरी का खौफनाक अंत हो गया... दोस्ती प्यार में बदली और 5 साल तक रिलेशनशिप चला लेकिन इस रिश्ते को नजर लग गई... शाइस्ता... ये नाम आप इन दिनों खूब सुन रहे होंगे... अतीक हत्याकांड के बाद से उनकी बेगम शाइस्ता परवीन सुर्खियों में है... डॉन ऑफ चकिया की बेगम पर इनाम घोषित है लेकिन क्राइम कथा में आज हम बात प्रयागराज की नहीं बल्कि गुजरात की शाइस्ता की करेंगे...
2023-05-02
06 min
Savdhan Hindustan
Mukhtar Ansari Wife Afshan Khan क्यों है Shaista Parveen से खतरनाक
पूर्वांचल की दो माफिया क्वीन, जो उत्तर प्रदेश पुलिस के रडार पर हैं... इनाम से लेकर लुकआउट नोटिस जारी हो चुका है लेकिन पुलिस गिरफ्त से दूर... पहली महिला...पति, देवर और बेटे की मौत के बाद भी सामने नहीं आई, तो दूसरी महिला का पति, बेटा और बहू जेल में हैं... नमस्कार, लाइव हिंदुस्तान में आपका स्वागत है और मैं हूं आपके साथ अंकुश बक्शी.... आज आपको दिखाएंगे शाइस्ता-अफशां की क्राइम कथा... एक पूर्वांचल का कभी माफिया नंबर वन रहे मुख्तार अंसारी की बेगम है.... तो दूसरी मिट्टी में मिल चुके डॉन ऑफ चकिया की बीवी....दोनों माफिया क्वीन वांटेड लिस्ट में है और महिला अपराधियों की लिस्ट में टॉप 3 में शामिल हैं... शाइस्ता और अफशां दोनों उत्तर प्रदेश के कस्बाई इलाकों में पली बढ़ी जिन्हें शौहर से जरायम विरासत में मिली...
2023-05-02
11 min
Itihaas Aur Vikas
चांद से दिखने वाले पैलेस ऑफ द पार्लियामेंट | Palace of Parliament
क्या आप जानते हैं कि रोमानिया का संसद भवन चांद से भी नजर आता है। पैलेस ऑफ द पार्लियामेंट को बनाने में एक शहर की आबादी के बराबर मजदूर लगे थे। आखिर इस बिल्डिंग को बनवाया क्यों गया था? और इसमें ऐसा क्या खास है कि इसे बनवाने में 13 साल और खरबों रुपये लगे थे? आइए जानते हैं।
2023-04-28
06 min
Itihaas Aur Vikas
8 किमी तक गूंजती है लंदन का बिग बेन टॉवर की आवाज | Big Ben Tower
क्या आपको पता है बिग बेन किसी टॉवर का नहीं, बल्कि घंटाघर में लगे बडे से घंटे का नाम है.... आपको जानकर ये हैरानी होगी कि घंटाघर में लगे इस घंटे की आवाज 8 किलोमीटर दूर तक गूंजती है..... बिग बेन टॉवर लंदन का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है....इसे देखने साल भर सैलानी लंदन पहुंचते हैं
2023-04-26
06 min
Lets Talk Khulkar
इसलिए पार्टनर कर देती हैं मना | Better Sex Performance | Intimate Hygiene
एक रिसर्च के मुताबिक केवल 28% महिलाएं ओरल सेक्स देना पसंद करती हैं… इसे पसंद न करने वाली महिलाओं की लिस्ट में प्राइवेट पार्ट की गंदगी और उससे आती बदबू टॉप पर होती है। इंटिमेट हाइजीन को गंभीरता से लिया जाना बहुत जरूरी है। चलिए आज आपको बताते हैं कि इसके लिए क्या करना जरूरी है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-04-25
07 min
Savdhan Hindustan
Gorakhpur में आशिक के लिए Wife ने किया Husband और बच्चे का कत्ल
लास्ट, सेक्स और क्राइम का अंजाम... गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में एक बेशर्म डॉक्टर की पत्नी ने एक प्रेमी के लिए अपने पति और बेटे का कत्ल कर दिया। इस क्राइम कहानी में आज बात होगी एक पत्नी की वासना की आग में उसने अपने परिवार को भी नष्ट कर दिया। इस डरावनी कहानी को सुनकर लोगों की रूह कांप जाएगी। फेसबुक पर प्यार होने से उसकी बुद्धि घायल हुई और अंधी हो गई, जिससे उसने अपने परिवार को नष्ट कर डाला।
2023-04-25
11 min
Savdhan Hindustan
Mumbai Murder Mystery: Santacruz में Wife ने Husband को जहर देकर मारा
उसने मर्डर ऐसा किया कि वो सामान्य मौत लगे... मायानगरी की चकाचौंध में 7 महीने तक साजिश रची गई और 2 महीने तक कत्ल किया गया... सुनने में अजीब सा लग रहा होगा लेकिन खौफनाक सच यही है... पत्नी ने थाली में परोस कर पति को जहर दिया और उसे हमेशा हमेशा के लिए मौत की नींद सुला डाला...
2023-04-25
09 min
Savdhan Hindustan
Mumbai का Muchhad Paanwala जिसका Allahabad से Bollywood तक है Connection
बनारसी, कलकत्ता और मघई पान की मांग मुंबई में सबसे अधिक है। और जब पान की बात होती है तो मुंबई में "मुच्छड़ पानवाला" का नाम सबसे ऊपर आता है। वह अपने पान के लिए मशहूर है, लेकिन पुलिस के साथ उलझने के लिए भी बदनाम हुआ है। आज के इस एपिसोड में हम उस पान विक्रेता की बात करेंगे जिसे पुलिस ने करोड़ों रुपये के पान के साथ पकड़ा लिया। बॉलीवुड स्टार्स और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के बीच वह इतना प्रसिद्ध क्यों है, और ड्रग्स केस का इलाहाबाद कनेक्शन क्या है?
2023-04-25
09 min
Itihaas Aur Vikas
वर्चुअल रियलिटी | Virtual Reality
आपको अपने बोरिंग कमरे से निकालकर कंप्यूटर की खास दुनिया में नए रूप और रोमांचक अनुभवों का आनंद दिलाती, वर्चुअल रियलिटी की तकनीक बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है. खेल, सुरक्षा, शिक्षा, और ऑफिस जैसे कई क्षेत्रो में ये क्रन्तिकारी बदलाव ला देगी। लेकिन क्या है ये तकनीक? जानिए आज के इस खास वीडियो में
2023-04-21
05 min
Meri Mummy Ki Love Story
चुड़ैल का घर
हॉस्पिटल से रोमा और शीना नानी के घर ना जा कर विम्मो के घर रहने जाते हैं। विम्मो के दिए पैसे साथ ले कर, जो वो शीना के कपड़े के बैग में छिपा देती है। विम्मो नानी चाहती हैं कि रोमा उनके साथ काम करें। रोमा नहीं करना चाहतीं और तय करती है कि अपनी बेटी के साथ वहां से निकल जाएगी। लेकिन वो पैसों वाला बैग तो वहां है ही नहीं...
2023-04-20
11 min
Itihaas Aur Vikas
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल 3: सबसे लोकप्रिय हवाई अड्डा I Delhi T3
क्या आपको पता है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर हर साल लगभग 4 करोड़ से ज्यादा यात्री आते हैं? और आईजीआई एयरपोर्ट दुनिया में दूसरा सबसे व्यस्त एयापोर्ट में से एक है...
2023-04-19
06 min
Lets Talk Khulkar
आपकी पार्टनर ने फेक ऑर्गेज्म किया हो तो? Why Women Fake Orgasm
पिछले एक एपिसोड में ये बताने के बाद कि कुछ फीमेल्स को ऑर्गेज्म कभी नहीं मिल पाता कई सारी फीमेल्स ने ये कहा कि ऐसा नहीं कि कभी एक्सपीरियंस ही नहीं किया मास्टरबेशन से ऑर्गेज्म होता है लेकि हमें पार्टनर के साथ ऑर्गेज्म नहीं हो पा रहा या हमेशा नहीं होता, मैं बस प्रिटेड कर देती हूं कि हो गया। आखिर फीमेल्स इस बारे में झूठ क्यों बोलती हैं? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-04-18
07 min
Itihaas Aur Vikas
बिजली का आविष्कार और कैसे इसने मानव जाति का भाग्य बदला I History of Electricity
घर में दिन भर लाइट कट जाए तो जिंदगी कितनी मुश्किल हो जाती है। ऐसे में सोचिए जब बिजली नहीं थी तो जिंदगी कैसी थी? क्या आपको पता है बिजली कहां से आई और इसने कैसे लोगों की जिंदगी बदली?
2023-04-14
06 min
Lets Talk Khulkar
फिर कितनी भी मेहनत करें ऑर्गेज्म नहीं होगा! | Anorgasmia | अनोर्गास्मिया
ये एक सेक्शुअल डिसऑर्डर है जिसे Anorgasmia (अनोर्गास्मिया) कहा जाता है। ये एक ऐसी स्टेट है जब महिला सेक्स के लिए अराउज महसूस करती है या तैयार तो हो जाती है… लेकिन पैनिट्रेशन के दौरान उन्हें ऑर्गेज्म होता ही नहीं या एक्साइटमेंट के हायर लेवल यानी चरम पर पहुंचने से पहले ही स्खलित हो जाती हैं। जिसकी वजह से आपको सेटिसफेक्शन नहीं मिल पाता। ये समस्या सिर्फ महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी होती है। पुरुषों में ये समस्या ज्यादातर इस तरह दिखती है कि वो इजेक्यूलेट तो करते हैं लेकिन ऑर्गेज्म इतना इंटेंस नहीं होता। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-04-13
07 min
Itihaas Aur Vikas
चीन की विशाल दीवार I क्यों जरूरत पड़ी द ग्रेट वॉल की I Great Wall of China
द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना… इसे दुनिया के सात अजूबों में से एक माना जाता है। क्या आपको पता है, इसको दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान क्यों कहा जाता है? जानिए इस एपिसोड मेंI
2023-04-13
06 min
Meri Mummy Ki Love Story
पैसा ये पैसा
शीना के हाथ में विम्मो नानी के भेजे नोट देख कर नानी गुस्से से आगबबूला हो जाती हैं। पर रोमा वो पैसे रखना चाहती है। मां-बेटी में झगड़ा होता है और रोमा पहुंच जाती है हॉस्पिटल।
2023-04-13
10 min
Savdhan Hindustan
Katihar Massacre: Bihar के कटिहार में Gang War का चौकाने वाला सच
खाकी: द बिहार चैप्टर ( Khakee: The Bihar Chapter), इस नाम से एक वेब सीरीज रिलीज हुई... बिहार में आज के मौजूदा हालात पर ये एक दम सटीक बैठती है जिसका ताजा उदाहरण है कटिहार कांड... गैंगवार, नरसंहार और वर्चस्व की लड़ाई... ये सब कुछ देखने को मिला बिहार के कटिहार में... बिहार इन दिनों सुर्खियों में हैं... जहरीली शराब से मौत, तेजस्वी के नेतृत्व, नीतीश बाबू के बयान और कटिहार में हुए कांड को लेकर... बिहार विधानसभा सत्र के दौरान छपरा में हुए शराब कांड) की गूंज सुनाई दी गई... लेकिन कटिहार में कांड का मुद्दा किसी पार्टी ने उठाया शायद मामला जाति से जुड़ा था... कटिहार में जो कुछ हुआ वो भूमिहार vs यादव के बीच था... इस मुद्दे पर जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने आवाज उठाई और खुलेआम इंतकाम की बात कह डाली...
2023-04-12
09 min
Itihaas Aur Vikas
क्या सोचकर दुबई ने बनवाया था बुर्ज खलीफा | Burj Khalifa
बुर्ज खलीफा मानव निर्मित अब तक की सबसे ऊंची इमारत है। आपको पता है कि 1960 में दुबई के शासक ने न्यूयॉर्क की यात्रा की थी। वहां वह एम्पायर स्टेट बिल्डिंग देखकर बहुत प्रभावित हुए थे। उनकी तमन्ना दुबई में इससे भी ऊंची बिल्डिंग बनाने की थी।
2023-04-12
06 min
Savdhan Hindustan
Katihar Massacre: Bihar के कटिहार में Gang War की Inside Story
गैंगवार, नरसंहार और वर्चस्व की लड़ाई... बिहार का कटिहार एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा... इस गैंगवार में एक गैंगस्टर मारा गया लेकिन दूसरा फरार है जिसे खुलेआम मारने की धमकी दी जा रही है... बिहार के कटिहार जिले में 10 दिन पहले कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद ट्विटर पर #कटिहार_नरसंहार ट्रेंड करने लगा... इस मामले पर ठाकुर और यादव गुट आमने सामने आ गया लेकिन आग में घी डालने का काम किया इस मुद्दे पर राजनीति करने वालों ने... बिहार में कटिहार जिले का बकिया दियारा इलाका बहुत अहम माना जाता है.... इसकी वजह है कि जिले से गंगा नदी होकर गुजरती है... जिसके दोनों तरफ ये इलाका दूर तक फैला हुआ है.... इस इलाके में हमेशा से फसलों और जमीन को लेकर वर्चस्व की लड़ाई होती रहती है... 2 दिसंबर 2022... ये वो तारीख थी जब बिहार के कटिहार में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ, जिसे गैंगवार बताया जा रहा है... इस घटना में कुछ लोगों के मारे जाने की खबर भी है... मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे भी किए जा रहे हैं.. आखिर क्या थी ये वारदात? और इसे क्यों बताया जा रहा है नरसंहार? ये हम आपको इस एपिसोड में बताएंगे...
2023-04-11
09 min
Itihaas Aur Vikas
क्या है न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वेयर.... I Times Square New York
क्या आपको पता है न्यूयॉर्क शहर का वल्र्ड फेमस टाइम स्क्वायर का नाम एक अखबार के नाम पर रखा गया है... क्या आप जानते हैं टाइम स्क्वायर दुनिया के सबसे व्यस्त चौराहे में से एक हैI
2023-04-11
06 min
Meri Mummy Ki Love Story
पैसा फेंक, तमाशा देख
विम्मो नानी को नानी का गला पकड़ते देख लिया था शीना ने। लेकिन नानी थीं कि ये बात दबाने की कहने लगीं। शीना इसका जवाब पाने रघु के साथ चली गई विम्मो के घर। शातिर विम्मो ने उसके हाथों में ऐसा क्या दे दिया कि शीना डर गई?
2023-04-06
13 min
Meri Mummy Ki Love Story
बातों की भेलपुरी
नानी की पुरानी दोस्त और पार्टनर विम्मो नानी को पता चल गया कि रोमा मां बनने वाली है। उसके घर आने पर नानी क्यों हुईं नाराज? विम्मो ने ऐसा क्या कर दिया कि शीना घबरा गई?
2023-03-31
10 min
Itihaas Aur Vikas
वल्र्ड फेमस हॉलीवुड साइन | Hollywood Sign | Los Angeles
क्या आपको पता है हॉलीवुड शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले फिल्मों के लिए नहीं बल्कि एक रियल एस्टेट विज्ञापन के लिए किया गया था......लाइट से जगमगाते इस साइन को केवल 18 महीने तक खड़ा रखने की योजना थीI
2023-03-31
06 min
Itihaas Aur Vikas
जमशेदजी टाटा ने ताज होटल, मुंबई का निर्माण क्यों किया? | Taj Hotel
क्या आपको पता है कि जमशेदजी टाटा ने मुंबई का ताज होटल क्यों बनाया था? इसको बनाने के पीछे मकसद क्या था? आइए जानते हैंI
2023-03-29
08 min
Lets Talk Khulkar
लिंग कितना बड़ा होना चाहिए? Does size matter | Normal Size of Male Penis
बहुत से लोगों साइज को बहुत एग्जेजरेट करते हैं उन्हें लगता है जितना बड़ा साइज उतना ज्यादा मजा है तो क्या वाकई ऐसा है? अगर हां तो कितना साइज होना जरूरी है, जानें इस एपिसोड में… Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-03-28
09 min
Savdhan Hindustan
Udaipur Double Murder Case: उदयपुर में तांत्रिक ने किया डबल मर्डर
Rajasthan का Udaipur दो दिन से News में बना हुआ है... पहले 1 घर में 6 dead bodies मिली और अब जंगल में girl friend boy friend का शव... दोनों को जिस्म लहूलुहान थे और दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे.... असल में इस double murder की कहानी का ताल्लुक तंत्र-मंत्र ( Tantra mantra) और अंधविश्वास (blind faith) से था... इस केस की पटकथा में टोना-टोटका भी शामिल था... इसे इत्तेफाक कहें या कुछ और 1 घर से 6 लोगों की लाश मिलना और अब डबल मर्डर की घटना गोगुंदा थाना इलाके में हुई... पुलिस अभी पहला केस सुलझा ही रही थी कि जंगल में सड़क से कुछ दूर दो लाशें पड़ी हुई मिली.... एक male और एक female के शव लहुलुहान स्थिति में पड़े हैं... जिस्म के साथ दोनों के Private Parts भी बुरी तरह जख्मी थे... Savdhan Hindustan में आज आपको बताएंगे कातिल taantrik की खौफनाक कहानी...
2023-03-27
09 min
Itihaas Aur Vikas
2G से 5G तक का सफर, जानें कब और कैसे बदली तकनीक?
कभी कागज़ में पैग़ाम लिखकर उसे डाक से पोस्ट किया जाता था, लेकिन आज फोन के दो बटन दबाते ही पैग़ाम दूसरे देश तक पहुंच जाता है। क्या आपको पता है कि तकनीक में इतना बदलाव कैसे आया?
2023-03-23
06 min
Lets Talk Khulkar
जब समय पर पीरियड्स न आएं | I Missed Periods, Why | Unwanted Pregnancy
पीरियड्स मिस हो गए कही मैं प्रेगनेंट… ये ऐसा सवाल जो लगभग हर फीमेल के सामने कभी न कभी आता है लेकिन प्रॉब्लम तब होती है जब आप बच्चा नहीं चाहती हो। और जब आप अनमेरिड हों तो तब प्रॉब्लम्स की गिनती करना भी मुश्किल है। पेरेंट्स की इज्जत से लेकर करियर ग्रोथ के बारे में तरह-तरह के ख्याल लड़की का जीना मुश्किल कर देते हैं। इस दौरान होने वाले प्रेशर को सिर्फ वहीं लड़की समझ सकती है। तो ऐसी स्थिति में क्या करना ठीक है? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-03-22
09 min
Meri Mummy Ki Love Story
दौड़ा दौड़ा भागा रे
पुलिस कंवलजीत के पीछे थी। रोमा बच बचा कर गाड़ी में नानी और शीना के साथ निकल पड़ी। पीछे रह गए भोला और लॉकर की चाबी। क्या है इस चाबी का राज?
2023-03-22
11 min
Itihaas Aur Vikas
जानें क्यों अद्भुत हैं मिस्र के अबू सिंबल मंदिर की कहानी | Abu Simbel
क्या आप जानते हैं कि इजिप्ट का नायाब मंदिर अबू सिंबल को 1960 में पत्थर दर पत्थर एक स्थान से दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया था? विश्व धरोहरों में शामिल इस मंदिर को बचाने के लिए इजिप्ट सरकार ने यूनिस्को से मदद मांगी थी। क्या आप जानते हैं कि पिरामिडो के शहर में अबू सिंबल जैसा नायाब मंदिर किसने बनावाया? आखिर इस मंदिर में सूर्य की रोशनी सिर्फ दो बार ही अंदर क्यों आती है? और इस एक मंदिर को दुनिया के बेहतरीन आर्किटेक्ट ने मिलकर कैसे बचाया? आइए जानते हैंI
2023-03-21
06 min
Savdhan Hindustan
Lesbian Love Story: Sonal के लिए Sana Khan ने कराया Sex Change, फिर क्या हुआ?
दो लड़कियों के इश्क की ये दास्तान आपको हैरान कर देगी... जिसके प्यार में जेंडर बदलवाकर सना सोहेल बनीं, उसी ने धोखा दे दिया... सोचा था की ख़ुदा के सिवा मुझे कोई बर्बाद कर नही सकता, फिर उनकी मोहब्बत ने मेरे सारे वहम तोड़ दिए... इस लव स्टोरी में ये शेर एकदम स्टीक फिट होता है... सावधान हिंदुस्तान के इस एपिस्डो में आज उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की एक अजीबो गरीब प्रेम कहानी आपको सुनाएंगे... यहां दो लड़कियों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था... प्यार का खुमार कुछ ऐसा चढ़ा कि उसमें से एक लड़की अपना जेंडर चेंज कराकर लड़का बन गई लेकिन उसे आखिर में मिली बेवफाई...
2023-03-20
12 min
Lets Talk Khulkar
सफेद पानी निकलना किस बीमारी का इशारा है? | ल्यूकोरिया | Leucorrhoea
Vagina से निकलता सफेद पानी आपको भी परेशान करता है? इसे ल्यूकोरिया (Leucorrhoea) कहते हैं। कुछ लोगों का मानना हैं कि ये सफेद पानी हड्डियों के पिघलने से ऐसा होता है और इससे कमजोरी आती है… तो क्या ये सही है? चलिए आज इस बारे में बात करते हैं खुलकर… Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-03-16
09 min
Itihaas Aur Vikas
दुनिया के अजूबों में शामिल कोलोसियम क्यों है खास | Colosseum
दुनिया के सात अजूबों में शामिल कोलोसियम रोमन के शक्तिशाली साम्राज्य के इतिहास को खुद में समेटे खड़ा है। क्या आप जानते हैं कि इसे उस समय का पहला विशालकाय मनोरंजक अखाड़ा या रंगमंच भी कहा जाता था।
2023-03-16
07 min
Itihaas Aur Vikas
दूरसंचार | Telecommunication
जानिए हमारे आस-पास फैले अदृश्य मायाजाल की कहानी जो हमारी दुनिया को सुचारु रूप से चलाने में मदद करता है. कैसे हुआ दूरसंचार का विकास? क्या है इसके भविष्य की परिकल्पना?
2023-03-16
06 min
Savdhan Hindustan
Nikki Yadav Murder Case में Delhi Police का बड़ा खुलासा
श्रद्धा हत्याकांड के वक्त आफताब के खिलाफ ये गुस्सा था लेकिन ऐसा आक्रोश साहिल गहलोत के खिलाफ नहीं हैं... साहिल ने अपनी लिव इन पार्टनर को मारा और फिर फ्रिज में लाश को छुपा दिया... ये बिल्कुल वैसा था जैसा श्रद्धा वॉल्कर केस में हुआ... सावधान हिंदुस्तान के इस एपिस्डो में आपको बताएंगे निक्की यादव मर्डर केस के बारे में... निक्की यादव की श्रद्धा जैसी हू ब हू कहानी है..
2023-03-16
14 min
Meri Mummy Ki Love Story
लाइफ के गोलगप्पे
शीना को अपनी प्रेग्नेंट मम्मी के पास चंडीगढ़ जाना था। साथ में चल पड़ीं नानी। न जाने कितने सियापे उनका इंतजार कर रहे थे।
2023-03-16
11 min
Meri Mummy Ki Love Story
जिंदगी के हसीन हादसे
रोमा घर छोड़ कर चली गई है। शीना को पता चलता है कंवलजीत उर्फ जिमी का राज। पुलिस उसे ढूंढ रही है। पर क्यों?
2023-03-09
11 min
Lets Talk Khulkar
क्यों होता है स्वप्नदोष, जानें सच्चाई? | What is Night Fall (Wet Dream)
लोग हम अक्सर कई चीजों का इलाज ढूंढते हैं और पाते हैं कि इस चीज का इलाज बहुत कठिन है या मुमकिन ही नहीं है, असल ये जरूरी नही कि वो बीमारी हो ही। जैसे कि नाइट फॉल… आइए जानते हैं Night Fall का सच! Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-03-07
09 min
Meri Mummy Ki Love Story
जिम शिम वाला लव
मम्मी की लाइफ में कोई आ गया है। शीना की मम्मी रोमा को मोहल्ले के जिम ट्रेनर हट्टे कट्टे कंवलजीत से इश्क हो गया है। लेकिन नानी बन बैठी हैं विलेन
2023-03-02
12 min
Itihaas Aur Vikas
शवरमा: तुर्की से दुनिया तक का सफर I Shawarma
दिल्ली की गलियों से लेकर, मुंबई की मरीन ड्राइव तक is dish को खूब पसंद किया जाता है..... ऐसा नहीं है कि इसके चाहने वाले केवल हिंदुस्तान में ही हैं.... भारत से बाहर भी इस डिश को चाहने वालों की कमी नहीं है |
2023-03-02
04 min
Itihaas Aur Vikas
टेलीस्कोप से ब्रह्मांड | Telescope
अपनी खिड़की से चाँद के गड्डो को देख सकने वाली आँखे भले ही ना हो हमारे पास लेकिन उसे देखने के लिए काम में आने वाले टेलिस्कोप को बना कर हमने चाँद की बारीकियों से कही ज़्यादा हमारे सौर मंडल और ब्रह्माण्ड के बारे में सीखा है. जानिए टेलिस्कोप के इतिहास और भविष्य के इस यंत्रो से हमे कौनसी जानकारिया मिलने वाली है |
2023-03-02
05 min
Lets Talk Khulkar
लड़की का वर्जिनिटी टेस्ट (कौमार्य परीक्षण) | Girls Virginity Test
आप वर्जिन है क्या? इस सवाल का जवाब जानने के लिए न केवल लड़के बल्कि पूरा समाज को इतनी दिलचस्पी थी कि उन्होंने इसे टेस्ट करने के लिए कई तरीके निकाल लिए जैसे कि पहली रात चादर पर खूब के दाग या two fingers test तो क्या इन तरीकों से वाकई पता चल पाता है कि लड़की वर्जन है या नहीं, चलिए जानते हैं… Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-03-01
07 min
Meri Mummy Ki Love Story
ना आगे कुछ, ना पीेछे
शीना को पता लग जाता है कि घर में और कोई नहीं, उसका पापा सत्तू आया था, जिसके बारे में उसे कुछ नहीं पता। शीना अपने पापा को याद करते हुए पहुंच जाती है अपने बचपन में
2023-02-23
11 min
Lets Talk Khulkar
क्या बड़े ब्रेस्ट (स्तन) बेहतर होते हैं? Does Breasts Size Matter
किसी महिला और पुरुष में पहला फर्क आप कैसे पता लगाते हैं. जाहिर है छाती के उभार से जिन्हें ब्रेस्ट यानि स्तन कहा जाता है. ये रिपप्रोडक्टिव ऑर्गन है जिसमें एक जीवन को सींचने की ताकत है. ब्रेस्ट सेक्शुअल प्लेजर देने में भी बड़ा भूमिका अदा करते हैं लेकिन समय के साथ इनके काम पर लोगों का ध्यान कम और शेप पर ज्यादा जाने लगा, स्पेशली इन्हें बड़ा दिखाने पर तो क्या बड़े ब्रेस्ट महिला को लिए जरूरी हैं और क्यों मेल्स भी इन्हें पसंद करते हैं आज इस पर बात करेंगे खुलकर... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-02-21
11 min
Savdhan Hindustan
Haryana में बेटी ने अपने ही परिवार के 8 लोगों को क्यों मारा
पैसों के लालच में वो इतनी अंधी हो चुकी थी कि उसे, अपना परिवार ही दुश्मन लगने लगा.... प्रॉपर्टी के लिए उसने घर में ही बिछा दी 8 लाशें.... सावधान हिंदुस्तान में आज बात होगी दिल्ली से सटे हिसार में हुए खतरनाक हत्याकांड की... बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देश में बुंलद है लेकिन ये कहानी है एक ऐसी कलयुगी बेटी की जिसने घर को ही श्मशान घाट बना दिया... पैसे और प्रॉपर्टी के लिए उसने अपने पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया...
2023-02-20
11 min
Itihaas Aur Vikas
स्वास्थ्य सेवा का विकास | Global Healthcare
प्राचीन समय में छोटी से चोट से मृत्यु तक हो जाती थी और आज बड़ी से बड़ी बीमारियों को भी इलाज संभव है. स्वास्थ्य सुविधाओं में ये विकास कुछ सालो नहीं बल्कि सदियों की खोज और अनगिनत प्रोयोगो के बाद हुआ है. लेकिन भविष्य हमारे लिए कैसा होने वाला है? क्या रोबोट हमे ठीक कर पाएंगे? सुनिए इस ज्ञानवर्धक एपिसोड को…
2023-02-17
06 min
Meri Mummy Ki Love Story
टेढ़ी मेढ़ी मेरी कहानी
शीना को अपनी मम्मी से मिलने तिहाड़ जेल जाना है। पर घर में ऐसा कौन आ गया है कि नानी अपना प्लान बदल देती है? जानिए मेरी मम्मी की लव स्टोरी पॉडकास्ट के इस एपिसोड में।
2023-02-16
10 min
Savdhan Hindustan
UP और MP की Dacoit Sadhana Patel की Love Story
उसने चंबल के डकैत से प्यार और बीहड़ में राज किया... वो पति ऐसी बदलती थी जैसे कोई कपड़े बदला है... उसे अपराध करने वाले बेहद पसंद थे... वो डाकुओं की महबूबा थी लेकिन उसका खौफ ऐसा था जिससे चंबल के गांव थर्राते थे.... सावधान हिंदुस्तान में आज कहानी दस्यु सुंदरी साधना पटेल की... वीरप्पन, फूलन देवी से लेकर आपके कई डाकुओं के किस्से और कहानियां सुने होंगे लेकिन आज हम आपको डाकुओं की पहली पसंद कही जाने वाली कातिल हसीना के अनसुने किस्से सुनाएंगे...
2023-02-15
10 min
Savdhan Hindustan
Mumbai में Model ने कई लोगों को Honey Trap में फंसाया
वो अपने हुस्न का जलवा दिखाकर लोगों को अपना दीवाना बनाने के लिए जानी जाती है... जब कोई पैसे वाला उसकी खूबसूरती की जाल में फंस जाता, तब वो उससे पैसे ऐंठती... लेकिन इस हुस्न की जादूगरनी के बारे में आप जितना सोच रहे हैं वो उससे कई गुना ज्यादा खतरनाक थी... उसका शौक ऊंचे-ऊंचे लोगों से मिलना, बड़ी-बड़ी पेज-3 पार्टीज़ में शामिल होना था और उसने ये सब किया भी, लेकिन अपने सपनों को पूरा करने के लिए उसने अपराध का रास्ता चुना... नाम कमाने के लिए उसने जुर्म को चुना जिसके बाद वो पहुंच गई सलाखों के पीछे... वो अमीरों को हनीट्रैप में फंसाकर उनसे सिर्फ पैसे ही नहीं वसूलती बल्कि उनका कत्ल तक करवा देती थी... ये कहानी है खूबसूरत मॉडल और स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस सिमरन सूद की....आइये अब आपको मॉडल के क्रिमिनल बनने की पूरी कहानी दिखाते हैं.... सिमरन और पलांडे पैसे और प्रॉपर्टी के लिए लोगों की जान ले लेते थे...
2023-02-14
11 min
Itihaas Aur Vikas
कैसे दुनिया की नजरों में आया पिरामिड ऑफ गीज़ा | Pyramid of Giza
क्या आपको पता है मिस्त्र के पिरामिड वहां के राजाओं की कब्रगाह हैं.... क्या आप जानते हैं इन पिरामिड में राजाओं के शवों के साथ खाना, पेय पदार्थ, कपड़े, गहनें, बर्तन, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, हथियार, जानवर और सेवक-सेविकाओं को भी दफन किया गया है...
2023-02-10
06 min
Lets Talk Khulkar
प्यूबिक हेयर (गुप्तांग के बाल) हटाने चाहिए? Why Do We Have Pubic Hair
वक्त के साथ लोगों में इंटिमेट हाइजीन के लिए अवेयरनेस बढ़ी है जो कि अच्छी बात है लेकिन क्योंकि अब भी इसके बारे में इतनी खुलकर बात नहीं होती ऐसे में कई बार लोग उन चीजों पर विश्वास कर लेते हैं जो उन्हें बताई जाती है इन्हीं में से एक है प्यूबिक हेयर यानी जननांग के आसपास के बाल हटाना... लोगों को ये बड़े भद्दे और गंदे लगते हैं लोगों को लगता है कि पर्सनल हाइजीन के लिए इन्हें हटवाना जरूरी है क्या सच में? चलिए पता करते हैं... Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-02-09
10 min
Itihaas Aur Vikas
समोसे का इतिहास I History of Somasa
समोसा… बड़े बड़े होटल से लेकर सड़क और नुक्कड़ के स्टॉल पर अपने जलवे बिखेरता है… जो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्नैक्स में एक है। आज जानते है इसका इतिहास क्या है और इसका विकास कैसे हुआ?
2023-02-08
07 min
Savdhan Hindustan
Kangana Ranaut की Co Star के Murder का क्या है सच
वो एक सपना लेकर मायानगरी आई थी... मुंबई में वो अपनी पहचान बनाना चाहती थी... बॉलीवुड फिल्में करके बड़ा नाम बनना चाहती थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं... कुछ ख्वाब अधूरे रह जाते हैं और कुछ बॉलीवुड की चकाचौंध में खो जाते हैं... कुछ ऐसा ही हुआ इस कहानी में भी... सावधान हिंदुस्तान में आज बात होगी बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की को स्टार की मर्डर मिस्ट्री की... आज बात कंगना रनौत की नहीं बल्कि उनके साथ काम करने वाली कलाकार की करेंगी... कंगना रनौत के साथ उस लड़की ने फिल्म रज्जो के सेट पर शूटिंग की.... फिल्म हिट हो गई और मॉर्डर से कोस्टार बनीं लड़की को लगा कि उसका सिक्का चल पड़ा है और अब उसे भी दूसरी हीरोइन की तरफ फेम और फिल्मी मिलेंगी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था... फैशन, पेज 3 जैसी फिल्मी में कंगना ने अपने शानदार अभिनय से इंडस्ट्री की हकीकत दिखाई... कंगना रनौत की तरफ ही छोटे शहर से कृतिका चौधरी भी आई थी लेकिन उसे मुंबई में मिली खौफनाक मौत...
2023-02-06
10 min
Itihaas Aur Vikas
मुद्रा | Currency
वस्तु के बदले वस्तु वाली बार्टर व्यवस्था से निकलकर आज हम पेपर और सिक्कों की मुद्रा का इस्तेमाल कर रहे है. लेकिन इसका इतिहास भी बड़ा अनोखा है. विभिन्न धातु के सिक्को से होते हुए आज हम क्रिप्टो के ज़रिये एक और नयी मुद्रा व्यवस्था की तरफ बढ़ चले है. इस एपिसोड में जानिए मुद्रा के विकास की कहानी और क्या है इसका भविष्य?
2023-02-03
06 min
Savdhan Hindustan
Gujarat Lady Don: Surat की Ashmita Ba Gohil कैसी बनीं लेडी डॉन
Lady Don of Gujarat asmita baa gohil | कभी हाथ में तमंचा तो कभी तलवार... जुर्म की दुनिया में भूरी नाम से उसका डंका बजता है लेकिन गोरी मैम का गुंडराज सोशल मीडिया तक कायम है... सावधान हिंदुस्तान में आज बात होगी गुजरात की गोमी मैम की जिसकी गुंडई के देशभर में चर्चे हैं... सोशल मीडिया पर उसके हजारों फॉलोवर्स हैं.. उसे हथियारों के साथ महंगी गाड़ियों को शौक है... अपराध के साथ-साथ रील्स बनाना उसको सबसे ज्यादा पसंद है... मारपीट, झगड़ा, डराना, धमकाना और फिर जेल की हवा खाना... गुजरात की इस स्टाइलिश डॉन की कहानी बेहद रोमांचित करने वाली है.... वो सूरत की ऐसी लेडी डॉन है जिसकी खूबसूरती बेमिसाल है... सूरत में खौफ का दूसरा नाम भूरी है यानि अस्मिता बा गोहिल...
2023-02-02
09 min
Lets Talk Khulkar
Normal Sex Time | Premature Ejaculation Types, Causes, Treatment
ड्राइव यानी सेक्स का समय कितना लंबा होना चाहिए? ये सवाल कुछ लोगों के लिए एक पहेली है… कुछ फिल्मों के डायलॉग्स, दोस्तों की उल-जलूल बातें और अडल्ट फिल्में, बस इन्हीं के सहारे इस सवाल का जवाब ढूंढा जाता है तो चलिए आज आप और हम मिलकर पता करते हैं। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-02-02
11 min
Savdhan Hindustan
Crime Patrol देखकर किया Murder
खुद को मरा साबित करने के लिए उसने दूसरे को मौत की नींद सुला दिया... Crime Serial देखकर उसने ऐसी साजिश रची की हर कोई हैरान रह गया.... Uttar Pradesh के Killer की Shocking Stories दिखाएंगे... Prayagraj, जहां नदियों का Sangam होता है लेकिन वहां एक आरोपी ने 26 मुकदमों से छुटकारा पाना के लिए ऐसी साजिश रची जिसे देखकर पुलिस के भी होश उड़ गया... दरअसल संगीन वारदात को अंजाम देने का idea Firoz Ahmed को TV पर आने वाले क्राइम सीरियल से मिला... प्रयागराज की Naini Jail में बंद फिरोज के सामने TV Show crime patrol की Shooting हुई और यहीं से उसे मौका मिल गया... जेल से बाहर आकर उसने पूरा Plan बनाया और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया...
2023-01-30
09 min
Savdhan Hindustan
Youtuber Namra Qadir के 2 Bank account freeze, Honeytrap करना पड़ा भारी
लाखों फॉलोअर्स, मिलियंस में व्यूज और तगड़ी स्टारडम हासिल करने वाली एक हसीना इन दिनों मुश्किल में है... एक शातिर अदाकार जिसने अपने जाल में पहले बिजनेसमैन को फंसाया और फिर खुद फंस गई... सावधान हिंदुस्तान में आज बात होगी चालबाज यू-ट्यूबर नामरा कादिर की जो अपने वीडियो नहीं बल्कि जुर्म के लिए सोशल मीडिया पर छाई हुई है... फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर वीडियो सर्फिंग करते वक्त ये अक्सर नजर आने वाला चेहरा है जिसने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है... नामरा कादिर यू-ट्यूबर हैं, उनकी अदाकारी के लोग दीवाने हैं... यूट्यूब पर नामरा कादिर के 6 लाख से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं... आरोप है कि कैमरे पर अपनी अदाकारी से लोगों को दिवाना बनाने वाली कमरा ने ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल खेला और एक बिजनेसमैन से 80 लाख रुपये वूसल लिए....
2023-01-23
08 min
Lets Talk Khulkar
महिला को कैसे मिलता है ऑर्गेज्म | Female Orgasm Explained | What is G-spot
बहुत से लोग कहते हैं महिलाओं को ऑर्गेज्म मिलना पुरुषों की तुलना में बहुत कठिन है। ये बात सही भी है लेकिन इस वजह से नहीं कि फीमेल्स कॉम्पलीकेटेड हैं बल्कि वजह ये है कि आपको राइट (सही) बटन पता नहीं है। कुछ लोग इस G Spot (जी स्पॉट) भी कहते हैं तो क्या वाकई ये G Spot होता है और अगर हां तो कहां? चलिए आपको बताते हैं Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-01-19
08 min
Savdhan Hindustan
Delhi Kanjhawala Car Accident: कंझावला कांड के 10 दिन, Delhi Police की थ्योरी पर सवाल
कंझावला कांड को 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन 10 सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब दिल्ली ही नहीं पूरा देश जानना चाहता है... निर्भया और अंजलि की कहानी लगभग एक जैसी है... देश जब न्यू ईयर मना रहा था तो दिल्ली की बेटी को मौत मिली... अंजलि केस को 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन दिल्ली के बेटी को इंसाफ और न्याय कब मिलेगा इसका इंतजार हर किसी को है... दिल्ली महिला आयोग ने इस केस की जांच सीबीआई के सौंपने की वकालत की है जबकि रोहिणी कोर्ट ने भी इस केस को लेकर दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई है... कोर्ट ने पुलिस की जांच की स्पीड पर भी सवाल उठाए हैं... उधर आरोपियों ने भी पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्हें पता था अंजलि कार के नीचे फंसी है..
2023-01-17
12 min
Savdhan Hindustan
Delhi Kanjhawala Car Accident: कंझावला कांड में आरोपियों का कबूलनामा
कंझावला कांड को लेकर लगातार बड़े बड़े खुलासे हो रहे हैं... इस केस से जुड़े कई सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुके हैं जबकि आरोपियों ने भी बड़ा कबूलनामा कर दिया है... आरोपियों ने बताया कि उन्हें पता था अंजलि कार के नीचे फंसी है लेकिन उन्होंने पकड़े जाने और फांसी होने के डर से लड़की को घसीटा ताकि वो खुद गिर जाए... उधर अंजलि के घर पर चोरी हुई है जिसका आरोप निधि और उसके दोस्तों पर लगाया है... उधर अंजलि की दोस्त ने आरोप लगाया कि होटल में अंजलि और निधि के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था...
2023-01-17
14 min
Lets Talk Khulkar
नपुंसकता | पुरुषों में कमजोरी | Erectile Dysfunction Causes & Treatment
हमारे समाज में मर्दानगी के कई सारे पैरामिटर्स हैं कि मर्द को दर्द नहीं होता, वो रोता नहीं वगैरह-वगैरह इसी के साथ एक और पैरामिटर है और वो है सेक्शुअर परफोर्मेंस… अगर किसी समस्या के चलते पुरुष सेक्स करने में समर्थ नहींं है तो उसे Impotent (नपुंसक) बता दिया जाता है और शायद यही वजह है कि सेक्स से जुड़ी समस्याओं के बारे में बात करने से मेल्स कतराते हैं….आज हम ऐसी ही एक प्रॉब्लम के बारे में बात करेंगे जिसका नाम है इरेक्टाइल डिस्फंकशन! Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-01-13
10 min
Savdhan Hindustan
Delhi Kanjhawala Car Accident: 6 दिन, 6 सवाल, 6 गिरफ्तार
कंझावला कांड से जुड़े दो नए वीडियो सामने आए हैं जिसने इस केस में नया ट्विस्ट ला दिया है... इस वारदात को हुए 6 दिन बीत चुके हैं... पुलिस 6 थ्योरियां बता चुकी है, इस केस में 6 गिरफ्तारियों हो गई हैं लेकिन 6 बड़े सवाल अभी भी ऐसे हैं जिनका जवाब मिलना बाकी है... जो सीसीटीवी सामने आया है उसमें अंजलि, निधि और एक लड़का स्कूटी पर दिख रहे हैं लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर वो लड़का कौन है ?... 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात को ही भयावह कंझावला कांड हुआ था जिसमें अंजलि को कार से घसीटकर मार डाला गया था.... वायरल वीडियो 31 दिसंबर की शाम का है.... स्कूटी पर अंजलि बीच में बैठी हुई है और निधि सबसे पीछे है... नए सीसीटीवी ने इस केस को सुलझाने के बजाए और ज्यादा उलझा दिया है...
2023-01-10
13 min
Savdhan Hindustan
Kanjhawala Car Accident Case: Delhi के कंझावला कांड में Anjali के परिवार ने की CBI जांच की मांग
निधि की संदिग्ध कहानी, पहेली बन चुकी सहेली, पुलिस की भटकी हुई थ्योरी और आरोपियों के बदलते बयान... आखिर क्या है कंझावला कांड का सच... रोज नए सीसीटीवी फुटेज और चौंकाने वाले खुलासे इस केस में लगातार हो रहे हैं... दिल्ली का कंझावला हिट एंड रन केस काफी चर्चा में है... इसका सच पूरा हिंदुस्तान जानना चाहता है... कई सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब मिलना बाकी है... पुलिस का दावा है कि वो जल्द चार्जशीट दाखिल कर देगी, उधर गिरफ्तार 5 आरोपियों को रोहिणी कोर्ट ने 9 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है... दिन चढ़ता है और कंझावला कांड से जुड़ा नया सीसीटीवी फुटेज सामने आ जाता है लेकिन सवाल ये है कि अंजलि को न्याय कब मिलेगा... अंजलि की सहेली ने जो खुलासे किए हैं उससे पीड़िता परिवार इत्तेफाक नहीं रखता लेकिन पुलिस इस केस में निधि को अहम कड़ी मान रही है... कंझावला कांड को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर बड़ा खुलासा किया है... स्पेशल सीपी ने दावा किया कि वारदात में 5 नहीं बल्कि 7 लोग शामिल हैं...
2023-01-10
12 min
Savdhan Hindustan
Delhi Kanjhawala case: कंझावला कांड में कौन सच्चा कौन झूठा
पुलिस, परिवार या वो लड़की... कंझावला कांड में कौन सच्चा है और कौन झूठा ये अब बड़ा सवाल बन चुका है... दिल्ली के कंझावला मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं... अब एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें आरोपियों की गाड़ी के पीछे एक पीसीआर वैन दिखाई दे रही है... इस बीच अंजलि की सहेली अब पुलिस के लिए पहेली बन चुकी है... मृतका के परिवार के दावा है कि वो निधि को नहीं जानते और उसने जो आरोप लगाए हैं वो निराधार हैं... इस बीच कंझावला कांड को लेकर और एक बड़ा खुलासा हुआ है... इस मामले से जुड़ी FSL रिपोर्ट सामने आ चुकी है... रिपोर्ट में कहा गया है कि अंजलि सिंह कार के अंदर नहीं थी और गाड़ी दीपक खन्ना चला रहा था...
2023-01-10
15 min
Savdhan Hindustan
Delhi Girl Road Accident: Kanjhawala Accident case में नया खुलासा | Part 2
नए साल की दरमियानी रात को एक हादसे ने दिल्ली को झकझोर कर रख दिया... उस रात एक लड़की को मौत की सौगात मिली जब पूरा देश नए साल का जश्न मना रहा था... 72 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और दिल्ली हॉरर केस में लगातार एक के बाद एक चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं... दिल्ली का कंझावला कांड का सच पूरा देश जानना चाहता है... पुलिस की थ्योरी और कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन इस बीच नए सीसीटीवी फुटेज और सामने आ चुके हैं... अंजलि के साथ जो सहेली थी उसने जो हकीकत बताई और जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है उसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं... सूत्रों की मानें तो अंजलि की दोस्त ने उस काली रात की पूरी कहानी बताई है... उसने बताया कि स्कूटी और कार की आमने-सामने की टक्कर हुई थी... पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका की दोस्त ने बताया कि जब गाड़ी की टक्कर हुई तो वो डर गई जिसकी वजह से किसी को कुछ नही बताया... अंजलि की सहेली ने बताया कि वो घबरा गई थी इसलिए वो घटनास्थल से सीधे घर पहुंची... उसकी दोस्त ने खुलासा किया कि वो दोनों एक साथ होटल में मौजूद थे...दावा ये भी किया जा रहा है कि कि अंजली नशे में थी लेकिन लाइव हिंदुस्तान इस सभी बातों की पुष्टि नहीं करता... वहीं, आरोपियों ने पुलिस को बयान दिया है कि स्कूटी सड़क पर लहरा रही थी जिसकी वजह से टक्कर हुई...
2023-01-09
11 min
Savdhan Hindustan
Delhi Girl Road Accident: Sultanpuri में लड़की से हैवानियत | Part 1
साल बदल गया लेकिन दिल्ली नहीं बदली... बेटियों के लिए देश की राजधानी कितनी सुरक्षित है ये निर्भया कांड के बाद एक बार फिर हर किसी ने देखा... उस रात पूरा देश नए साल का जश्न मना रहा था, मगर दिल्ली में एक लड़की को उसी वक्त मौत की सौगात मिली... दिल्ली के कंझावला कांड देश को झकझोर कर रख दिया है... कंझावला कांड पर पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों की कहानियों में जमीन-आसमान का अंतर है... सुल्तानपुरी में लड़की की ऐसी मौत जिसे देखकर किसी भी इंसान का दिल दहल जाए और पैरों तले जमीन खिसक जाए... देश का दिल कहे जाने वाले दिल्ली में 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरम्यानी रात हैवानियत की इंतेहा हो गई और इंसानियत का सिर एक बार फिर झुक गया... कंझावला इलाके में नए साल पर कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की एक युवती को टक्कर मार दी... हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे...लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 12 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही... इस वारदात के बाद पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया... रोहिणी कोर्ट में उनकी पेश किया गया जिसके बाद पांचों आरोपियों मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है... दिल्ली पुलिस ने 5 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने आरोपियों को 3 दिन की रिमांड पर भेजा...
2023-01-09
12 min
Lets Talk Khulkar
आपकी पार्टनर आप से दूर भागती हैं? | Vaginismus Causes, Type & Treatment
वेजिनीस्मस एक बहुत ही आम समस्या है लेकिन क्योंकि इसके बारे में बात नहीं की जाती इसलिए ज्यादातर लोग इसके बारे में नहीं जानते। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जिन महिलाओं को ये समस्या होती है कई बार वो भी इसे समझ नहीं पाती। अगर महिला को सेक्स करते समय तेज दर्द होता है तो हो सकता है आपको ये प्रॉब्लम हो। इस समस्या के बारे में डीटेल में समझें इस एपिसोड में… Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2023-01-06
07 min
Savdhan Hindustan
Sukesh Chandrasekhar के प्यार, पैसा और चिट्ठी की कहानी, सियासत तेज | Jacqueline Fernandez
एक ऐसा शख्स जो हसीनाओं के बीच में रहा, जिसके नाम पर दिल्ली में सियासी पारा हाई है... जेल के अंदर हो या बाहर Conman Sukesh Chandrasekhar की हर तरफ चर्चा है... सुकेश चंद्रशेखर, एक ऐसा ठग जो खुद को Jacqueline Fernandez का आशिक बताता है और जिसका नाम Nora Fatehi तक से जुड़ चुका है... गाड़ी, बल्ली, बाइक और महंगे तोहफे ये सबकुछ सुकेश ने Bollywood की हसीनाओं को दिए... जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर एक के बाद एक चिट्ठियां लिख रहा है जिसने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है...सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal और Satyendra Jain को लेकर कई दावे किए हैं और साथ ही साल 2017 में डिनर पार्टी का जिक्र करते हुए फंड को लेकर भी काफी कुछ लिखा है... सुकेश ने चिट्ठी में कहा, अगर मैं महाठग हूं तो सत्येन्द्र जैन ने मुझसे 50 Crore रुपये क्यों लिए ?''...
2023-01-02
09 min
Lets Talk Khulkar
बिना संबंध वाली शादी? | Sexless Marriage | Unconsummated marriage
शादीशुदा जीवन और पति पत्नी का रिश्ता इन्हें सुनकर सबसे पहला ख्याल जो आता है वो है… जी हां Sexual Relationship यानि सोसायटी में शादी होने का मतलब ये बात मान लीजिए कि वो संबंध बना चुके होंगे लेकिन क्या ये जरूरी है? क्या ऐसी भी शादियां होती हैं जिनमें कई साल बीत जाने के बावजूद पति-पत्नी कभी नजदीक नहीं आ पाए? जवाब है हां… इसे Unconsummated marriage (अनकन्ज्यूमेटेड मैरिज) कहा जाता है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
2022-12-30
08 min
Savdhan Hindustan
दिल्ली पुलिस ने किया ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश
उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने उसे काम पर रखा और फिर नौकरी से निकाल दिया। दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन की घंटी बजी और चोरी की शिकायत मिली। पुलिस जब मौका-ए-वारदात पर पहुंची तो पता चला कि यह चोरी नहीं बल्कि ट्रिपल मर्डर है। इस कड़ी में आपको दिल्ली में हुए एक चौंकाने वाले ट्रिपल मर्डर की इनसाइड स्टोरी बताई जाएगी। जहां हरि नगर के अशोक नगर में पति, पत्नी और उनकी नौकरानी को मौत के घाट उतार दिया. अब सवाल यह है कि आरोपी कौन थे, घटना को क्यों अंजाम दिया गया, ऐसे तमाम सवाल-जवाब जानने के लिए सुनिए इस हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी.
2022-12-26
09 min
Rasoi ki Rani
1: Jalebi | Recipe | Recipe | Health Benefits | Cooking Tips | Memories
इस एपिसोड में शाश्वती बात करेंगी सबकी मनपसंद जलेबी के बारे में। शाश्वती साझा करेंगी जलेबी से जुड़ी अपनी यादों का पिटारा, उसको बनाने का तरीका और आपकी सेहत पर क्या पड़ता है जलेबी से असर। रेसिपी का लिंक- https://www.livehindustan.com/lifestyle/story-recipe-make-recipes-jalebi-in-home-2130368.html
2020-03-05
06 min